Tarksheel Adda Nastik Quote Athiest Quote



1. काल्पनिक ईश्वर, स्वर्ग,नरक आदि की परंपरा या लीक पर चलने वाला मूर्ख होता है, या तर्क की कसौटी पर इन्हें कसने वाला ?



2. अगर ईश्वर पर विश्वास करने से लोग नैतिक हो सकते हैं तो नैतिकता व्यापक रूप से क्यों नहीं दिखाई देती? जबकि ज्यादातर लोग ईश्वर को मानते हैं।



3. किसी स्त्री के परपुरुष से संबंध होने पर उस के लिए नरक का विधान है, किन्तु पुरुष के लिए यह विधान क्यों नहीं है?


4. न समझ में आने वाली बात या घटना को ईश्वरीय चमत्कार मान लेना क्या कोरा अंधविश्वास नहीं है?



5. जीवन भर झूठ, बेईमानी से इहलोक बना कर 
बुढ़ापे में ईश्वर की शरण में जाना ही धर्म है?



6. क्या वह व्यक्ति नास्तिक नहीं है, जो भगवान के नाम की आड़ में लोगों का शोषण करता है?



7. हजारों साल पुराना ईश्वर अपने दम पर आखिर कितने दिन चल सकता है?

बच्चे जन्म से ही आस्तिक होते हैं या यह थोपी हुई चीज है?



8. कल तक सती होना धर्म था आज सिर्फ मूर्खता है।



9.जिस जमाने में अमृत पाया जाता था उस जमाने का कोई आदमी आपको मिले तो मुझे भी मिलवा देना ।
न मिले तो ये सोचना की अमृत आखिर होता किसलिए था?



10. जितना समय और पैसा हमने ईश्वर को खोजने में बर्बाद किया काश की उसका 5 प्रतिशत भी अपनी खोपड़ी में भेजा खोजने में लगता होता।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.